यूनियन तरावड़ी 681 को लगा बहुत बड़ा झटका, टोटल 15 कर्मचारियों ने छोड़ी 681 यूनियन l 

निलोखेड़ी-बिन्दर शर्मा

निलोखेड़ी :- आपको बता दे जानकारी के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग निलोखेड़ी यूनियन 41 में दिनप्रतिदिन कर्मचारियों की तदाद बढ़ने पर आ रही हालाकि पिछले 3 चार महीने पहले भी यूनियन 681 को छोड़कर इन्द्री में कर्मचारी साथी यूनियन 41 में आस्था विश्वास जगाई थी। आज उसी तरह आज भी निलोखेड़ी यूनियन 41 में टोटल 15 कर्मचारियों ने आस्था विश्वास जगाई और 681 यूनियन को अलविदा बोल दिया हमेशा के लिए।

इस बीच मुख्य पद पर रहते हुए 681 यूनियन में व मुख्य वक्ता के रूप में, रूप सिंह,सुरेश कुमार ने बताया की हमारी यूनियन 681 में तानाशाही चल रही थी एक व्यक्ति विशेष रूप में। जिसमे हमारी मुख्य मांगे नकार कर, हमें अधिकारीयो की नजरों में गिराने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा था। जिसको लेकर उस व्यक्ति विशेष की बात हमने ठीक नही लगी और हम यूनियन 681 छोड़ 41 में आ गए जिसमे ये हमारी हर बात का आदर मान रखा जाएगा। इस बीच राज्य चेयरमैन कृष्ण चंद शर्मा व उनकी यूनियन 41 ने फूल मालए डालकर नए कर्मचारियों का स्वागत किया।और साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि आपकी हर मांग का मान सम्मान रखा जाएगा और साथ ही कहा हमारी यूनियन 41 हर कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार से आंच आई तो हर सम्भव उसका साथ दिया जाएगा। इस मीटिंग के दौरान आज नीलोखेड़ी मे जन स्वास्थ्य विभाग में, राज्य चेयरमैन मेन कृष्ण चंद शर्मा, जिला प्रधान रंग लाल संधू, राज्य ऑडिटर धर्मबीर जांगड़ा, जिला सचिव रोहतास खोखर। ब्लॉक प्रधान तेजपाल राणा, ब्रांच प्रधान पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी बिन्दर शर्मा, सेक्टरी अरविंद, सह सचिव भीम सिंह, आदि मौजूद रहे। जिन नए कर्मचारियों ने यूनियन 681 छोड़ यूनियन 41 में आस्था विश्वास जगाई उनके नाम-जोगिंदर सिंह, रूप सिंह बागड़ी, सुरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, हीरा लाल, बृज लाल, विक्रम कुमार, मुंशी राम, बलजीत, विनय कुमार, प्रदीप, विजय कुमार, खुशी राम, राहुल, ईशम सिंह आदि मौजूद रहे।