विश्व पर्यावरण दिवस, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारी हेतु कार्यशाला सम्पन्न

सरायपाली – भारतीय जनता पार्टी मंडल सरायपाली द्वारा आगामी विश्व पर्यावरण दिवस, मोदी सरकार के सफल एवं गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन गीता भवन, सरायपाली में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  संजय शर्मा जी (पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष),  विपिन विजय जी (वरिष्ठ जिला अध्यक्ष),  अनिल अग्रवाल जी (मंडल सह प्रभारी),  चंद्र कुमार पटेल जी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष),  स्वर्ण सिंह सलूजा जी,  गुंजन अग्रवाल जी (मंडल अध्यक्ष),  उपेंद्र चौधरी जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), हेमंत प्रधान जी ( नप उपाध्यक्ष) उपस्थिति रहे।

*मंडल सह प्रभारी अनिल अग्रवाल जी* ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पर हर बूथ में वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता कार्यक्रम, प्रगति पथ यात्राएं तथा ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। पार्टी द्वारा प्रमुख नागरिकों और सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाई जा सके।12 से 20 जून के बीच देशभर में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास,पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। पार्टी संगठन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इन शिविरों तक पहुंच सकें और योजनाओं का लाभ उठा सकें। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

*जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा जी* ने कार्यकर्ताओं को कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस अभियान को “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” थीम के साथ मनाया जाएगा।पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इन्हीं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है।

*वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शर्मा जी* ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उक्त बैठक में विशेष रूप से प्रमोद कुमार सागर (जिलाध्यक्ष अ जा मोर्चा ), विदित धनानिया जी (मंडल महामंत्री),  गजेंद्र ठाकुर जी (मंडल उपाध्यक्ष),  मुकेश धर्मेंद्र चौधरी जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत),  हेमंत प्रधान जी (उपाध्यक्ष नगर पालिका), श्रीमती कंचन अग्रवाल जी (महिला मोर्चा अध्यक्ष),  मनोज दास जी (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष),  प्रखर अग्रवाल जी (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष),  शिव जायसवाल जी, अख्तर भाई, कन्हैया पटेल जी, भूपेश सलूजा जी, विपिन गणितीय जी, प्रकाश हमदेव जी, नेहा अग्रवाल जी, रणजीत सिंह आहूजा जी ,रविन्द्र पंडा,अमन ठाकुर, कान्हा साहू, वासुदेव बारीक, रमेश नायक, आदर्श गुप्ता,भावना पटेल(महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), महिला मोर्चा महामंत्री प्रिया अग्रवाल एवं राधा नायक,राम रत्न पटेल, सुभाष साहू(किसान मोर्चा महामंत्री),अमृत प्रधान (किसान मोर्चा महामंत्री), लक्ष्मीधर साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विदित धनानिया ने किया।

अंत मे मीडिया प्रभारी श्री मुरली नायक जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।