*असम चुनाव में भाजपा को जिताने पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय कर रहे प्रचार*
*राजिम :-* असम में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के नेतागण जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस तारतम्य में 27 मार्च को होने वाले असम विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी भाजपा प्रत्याशी को जिताने डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। असम राज्य के गोहपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 106 में वहाँ के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के विधायक प्रत्याशी उत्पल बोरा को जिताने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ राजिम के भाजपा नेता आशीष शिंदे भी असम प्रवास पर गए हैं।
