परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अभिभावक के रूप में अशोक पटेल सम्मानित l 

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड


मगरलोड :- २७ जनवरी २०२३ को भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने इस सत्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम रखा था।जिसमें पूरे भारत के सभी राज्यों से बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।इस दौरान प्रधानमन्त्री ने बच्चों को कैसे अपना स्ट्रेस दूर करना है।कैसे तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी करना है।इस पर सीधा-सीधा संवाद किया।और इस तनाव को दूर करने का सुंदर सुझाव भी दिया।इनके संवाद और सुझाव को बच्चों ने गंभीरता पूर्वक सुना और इसके अच्छे परिणाम भी आए।इसी कड़ी मे प्रधानमंत्री ने अभिभावक के रूप में,विद्यार्थियों के रूप में भावी युवा पीढ़ी के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने व समाधान खोजने का विचार मांगा था।

जिसमें एक से बढ़कर एक विचार प्रेषित किये गये।इसी विचारों की कड़ी में अशोक पटेल एक अभिभावक के रूप में अपना विचार प्रस्तुत किया था।जिसमें उन्होंने कहा था-“एक अभिभावक के रूप में अभिभावक को भी बच्चों की तरह भावी पीढ़ी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।बच्चों के तनाव को अच्छी तरह समझना होगा।बच्चों के अनुरूप उनकी समझ कौशल,योग्यता,उनका परफार्मेंस को ध्यान रखना होगा।उनके कौशल छमता को ध्यान में रखकर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा।स्कूल के साथ-साथ घर के माहौल को भी भय मुक्त बनाना होगा।बच्चों के स्कूल,घर सहित आसपास के वातावरण को ध्यान में रखकर उनका उचित मूल्यांकन किया जाना होगा।तभी बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित हो पाएंगे। पटेल का एक अभिभावक प्रतिभागी के रूप में प्रधानमंत्री ने कहा-“आपकी उत्साह जनक भागीदारी के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।आपकी भागीदारी न केवल अपने बच्चे के भविष्य के प्रति बल्कि हमारी युवा पीढ़ी के सामने आने वाली चुनौतियों का सामाधान खोजने की दिशा में आपकी गंभीरता को दर्शाती है।” इस प्रकार से पटेल को “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान करते हुए प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया है।इनके इस सम्मान से
प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके शुभचिंतक नंद कुमार साहू, तिलकराज,भोलाराम सिन्हा,जितेंद्र साहू,जितेंद्र कुमार साहिर,शीतराम ध्रुव,डोमेश्वर ध्रुव,महेन्द्र साहू,खेमराज साहू, उषा निर्मलकर,आदि मित्रों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है।