9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ।

बिलासपुर :- भरनी बिलासपुर 9 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, केन्द्रीय विद्यालय के.रि.पु.बल समूह केन्द्र, बिलासपुर में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक किया गया। प्राचार्य जे.के. खाखा जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारे एक पृथ्वी एक परिवार एवं एक भविष्य की सत्ता को एकीकृत करते हुए हमारे मन व शरीर को स्वस्थ रखता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। योग का निरंतर अभ्यास छात्र-शिक्षक एवं समाज के लिए वरदान साबित होगा।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, प्राचार्य जे.के. खाखा एवं शिक्षकगण-कुमार कन्हैया, जितेंन्द्र झा, भूपेन्द्र श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला,  शालिनी सक्सेना,  केवरा पटेल,  हिमानी खोखर,  स्वाति झा, इप्सा,  कंचन,  रागिनी पटेल,  द्रौपदी साहू एवं दीपक कुमार ने भाग लिया। प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों को जितेन्द्र झा,  केवरा पटेल एवं  हिमानी खोखर के कुशल निर्देशन में कराया गया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुमार कन्हैया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।