संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- दुनिया भर में 21 जून यानी आज नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम थीम पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बनवास कुंवर तालाब प्रांगण में योग कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें योगाचार्य शिक्षक रवि कुमार सिन्हा के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया गया और लोगों को योग से होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराया गया।योगासन,शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। योग का अभ्यास शरीर,श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है। इस अवसर पर योगाचार्य शिक्षक रविकुमार सिन्हा द्वारा योग करे निरोग रहे की जानकारी प्रदान करते हुए योगाभ्यास की फायदे की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर योगाचार्य शिक्षक रविकुमार सिन्हा, प्रा. शाला नारधा शिक्षक छगन लाल साहू राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, सरपंच गावेंद्र साहू, हेमलाल साहू पंच, भुवन निषाद, रामलाल ध्रुव, याज्ञवल्क्य निषाद, जयराम निषाद,इंद्रकुमार पटेल , विष्णु साहू,राजेंद्र साहू मीडिया प्रभारी राजिम भक्तिन माता समिति, समस्त विद्यार्थी शिक्षक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
