ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन ।

फिंगेश्वर :- खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रांत के विकास खंडों एवं जिलों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इसी तारतम्य में गरियाबंद जिले के सभी विकास खंडों में 21 मई से 15 जून तक शिविर का आयोजन हुआ। फिंगेश्वर विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये, करीब 30 से 40 बच्चे शिविर में रोज आते थे उन्हें खो-खो, एथलेटिक्स,हॉकी और कबड्डी खेलों का प्रशिक्षण, प्रशिक्षक बुधलाल नेगी व्यायाम शिक्षक जामगांव, हरीशचंद्र निषाद नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रशिक्षक् धर्मेंद्र ध्रुव द्वारा दिए जाते थे।खिलाड़ियों के लिए रोज स्वल्पाहर का व्यवस्था किए गए थे जिसमें अंकुरित चने, मुंग चना मुर्रा, केला, अंडे बिस्किट आदि स्वल्पाहार बदल बदल कर दिए जाते थे शिविर के समापन कार्यक्रम में गांव के सरपंच अरुण सिन्हा जी,शाला विकास समिति के अध्यक्ष पिपराही पटेल एवं सदस्य मिंजनु साहू उपस्थित हुए जिनके करकमलों द्वारा खिलाड़ियों को पारितोषिक के रूप में टी-शर्ट प्रदान किया गया।सभी अतिथियों द्वारा आशीर्वचन दिए गए।कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र निषाद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में टिकेश, कुणाल, सोमेश्वर, मनीष, ईश्वर, संस्कार, शुभम , दगेन्द्र, गीतेश्वर, हिमांशु,दीक्षित भूषण, योगेश, उमेश, टूकेश्वर सिद्धांत, हेमराज, धनंजय ध्रुव ईश्वर तरक, जागेश्वर पटेल, घनश्याम बंजारे, धर्मेंद्र, सागर ध्रुव, उमेश विश्वकर्मा इसी प्रकार बालिकाओं में पुष्पांजलि, गीतांजलि, दुर्गा, तनु , द्रोमिका, हेमपुष्पा, मनीषा, धनवंतरी शामिल थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।