कुपोषण को मात देने रीपा बन रही सहायक।

बीजापुर:- जिले में कुपोषण के दर मे कमी लाने हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन निरंतर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की अनूठी पहल से महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अर्थात रीपा में एक ओर नक्सल प्रभावित महिलाओ द्वारा चिक्की निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर ग्राम मिंगाचल रीपा में मल्टीग्रेन दलिया उत्पादन कर इसे जिला प्रशासन की मदद से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत क्रय कर जिले की आंगनबाडियों में वितरित किया जा रहा है। इस दलिया उत्पादन इकाई में 10 महिलाएं एवं 4 पुरुष को सीधे सीधे नियमित रोजगार से जोड़ा गया है।

मिंगाचल रीपा में स्थित इस इकाई में प्रतिदिवस 3 टन मल्टिग्रेन दलिया का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है। पौष्टिक आहार है मल्टीग्रेन दलियातिल, सोयाबीन, चावल, अरहर दाल, मूंग, उड़द और गेहूं को निश्चित मात्रा में मिलाकर तैयार कर बनाया जा रहा है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और इसे विभिन्न व्यंजनों में बनाया जा सकता है। यह पौष्टिक होता है और इसमें उच्च फाइबर होता है।

यह मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए आदर्श है।तिल के बीज में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला प्रभाव होता है और उच्च रक्तचाप को रोकता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं।