
बीजापुर :- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के नेतृत्व मे स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिला अस्पताल के प्रशिक्षण हॉल में फील्ड को ऑर्डिनेटर के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम दिन में डॉ प्रीतम रॉय (अकांक्षी जिला सलाहकार, यूनिसेफ) द्वारा नीति इंडिकेटर्स, आईवाईसीएफ, HWC सर्विसेज, मोबिलाइजेशन के बारे में बताया गया। इसके अलावा डीपीएम संदीप ताम्रकार द्वारा एचएमआईएस के संकेतकों के सुधार करने के बारे में जानकारी दी तथा फील्ड पर कैसे काम करना है उसके बारे में बताया। ज़ुबैर आलम द्वारा वीएचएसएनडी हाउस होल्ड टूल्स, और एम सी पी कार्ड के बारे में बताया गया, डीडीएम द्वारा हेल्थ और न्यूट्रीशन के नीति इंडिकेटर्स की वर्तमान डाटा पर ट्रैनिंग दिया गया। अरूण कुमार के द्वारा प्लानिंग एंड रिपोर्टिंग के वारे में बताया गया। डीआईओ के द्वारा वैक्सीनेशन के वारे में बताया गया। डॉ सचिन के द्वारा सर्वाइकल कैंसर को कैसे पहचाने उसके बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में गांधी फेलो सहित फील्ड कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे
