संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में की गई यात्री बसों की जांच

परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 6 यात्री बसों से शमन शुल्क वसूला गया

महासमुंद – कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार आज परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 53 में यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक वर्दी, बसों में चस्पा किराया सूची की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा कुल 06 यात्री बसों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन, बिना चालक/परिचालक वर्दी के विरुद्ध कार्रवाई कर शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई।यात्री बस जांच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, परिवहन विभाग से अमित पाटिल, हेमचंद कंवर,  लखन पटेल,  मेघू महोबिया एवं पुलिस यातायात विभाग, महासमुंद से यातायात प्रभारी  रामभजन सिन्हा उपस्थित रहे।