
कुरूद :- विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष काग्रेंस नेता रमेश पांडेय ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार द्वारा केवल सिर्फ 6-फीसदी बढ़ोत्तरी करने से किसानों कीआमदनी दोगुनी नही होगी आमदनी दुगना होने का इंतजार कर रहे, किसानों के साथ धोखा हुआ है। आसमान छू रही मंहगाई मे किसानों को मोदी सरकार आर्थिक तंगी मे धकेल दिया है, पेट्रोल, डीजल कृषि यंत्र, रासायनिक खाद, बीज कीटनाशक, ट्रैक्टर पाटर्स, आयल, ग्रीस मजदूरों की मजदूरी और अन्य आवश्यक चीजे जो कृषि कार्य में उपयोग होता है के दाम मे बेतहाशा वृद्धि हुई हैं। मोदी सरकार अपने 9 वर्ष के कार्यकाल मे धान के समर्थन मूल्य में बढ़ी हुई लागत मूल्य के एक चौथाई भी बढ़ोत्तरी नही कर पायी है।2014 मे किसानों के आमदनी दोगुनी करने के वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा किया है। वर्ष 2023 वर्तमान तक किसानों के साथ वादाखिलाफी भाजपा ने किया है किसानों की आय दुगनी करने उनके हित में कानून बनाने और समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की घोषणा पत्र तैयार कर लुभावने वादा कर केंद्र में सरकार बनाने में सफल रहने वाली भाजपा सरकार आज किसानों के साथ अन्याय कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा 2500 रुपये में धान खरीदी समर्थन मूल्य पर खरीदी का प्रस्ताव केंद्र सरकार कोदिया गया तो भाजपा सरकार ने इसे मना कर सेंट्रल पुल पर धान खरीदने से मना कर दिया लेकिन राज्य सरकार कांग्रेस ने अपने वादे को पूरा कर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को किया वादा पूरा किया और लगातार किसानों के हित मे राज्य में काम कर रही है जिससे किसान कांग्रेस केराज्य सरकार से खुश और भाजपा के केंद्र सरकार के कार्यो से दुखी हैं वही राज्य की कांग्रेस सरकार नेआने वाले समय में किसानों के धान का बीस क्विंटल धान 2800 रुपये के समर्थन मूल्य पर खरीदी की योजना बना रही है। किसान विरोधी कानून बनाना और धोखाधड़ी कर किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य नही देने खाद के मूल्य पर बेतहाशा वृद्धि करने के केंद्र सरकार के कार्यो से देश के किसानों में नाराजगी है जिससे लोकसभा चुनाव मे किसान मोदी सरकार को सबक सिखायेंगी। अब किसान 2024 मे मोदी सरकार की विदाई कर केन्द्र में काग्रेंस की सरकार बनायेगी। पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विधानसभा 2018 के चुनाव में किसानों के साथ किये गये वादो को निभायागया और किसान हित में लगातार जनहितकारी कार्य किया जा रहा है जिससे भूपेश सरकार पर लोगो का भरोसा बढ़ा है, जिससे आने वाले समय में पुनः कांग्रेस की सरकार राज्य में बनेगी।
