महाराजपुर टोल प्रबंधक पर एफ आई आर दर्ज करने प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, कोरिया ने एमसीबी कलेक्टर को सौंपा पत्र।।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़:- महाराजपुर टोल प्रबंधन के ऊपर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए एफआई आर दर्ज करा कर कार्यवाही करने प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी सौरव मिश्रा ने एमसीबी कलेक्टर को पत्र सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे अपने पत्र में उन्होंने उल्लेखित किया है कि ग्राम पंचायत महाराजपुर अंतर्गत आने वाले टोल नाका के टोल प्रबंधन ने ग्राम जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत धुंध नाला की पुलिया रास्ते को मनमानी करके बंद कर दिया है।पुलिया पर मिट्टी का ढेर लगा कर खूंटा गाड़ दिया गया है, जिससे लोहारी नवापारा के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं साथ ही ग्राम वासियों को कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर लाने ले जाने पर भी महाराजपुर टोल नाका में परेशान किया जा रहा है, टोल प्रबंधन के द्वारा कई बार स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार की लगातार शिकायतें मिलती रही हैं।अपने पत्र में सौरव मिश्रा ने लिखा है कि सड़क को अनाधिकृत रूप से तोड़ने,जाम करने,शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले पर टोल प्रबंधक के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की जाए ताकि आसपास के ग्रामीणों के साथ दोबारा किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।