छत्तीसगढ़ बेरोजगारों को भर्ती में 100% मौका दें, नारायण प्रसाद पाली।

तखतपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग विभिन्न विभागों में जारी विज्ञापन पहले केवल छत्तीसगढ़ के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसे बाद में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव सचिव द्वारा संशोधित विज्ञापन शुद्धि पत्र के नाम से जारी करते हुए अन्य राज्य के अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं जो पूर्णता गलत है। आपत्तिजनक है छत्तीसगढ़ के बेरोजगार भाई बहनों की संख्या विज्ञापन के कई गुना अधिक है छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवक- युवतियों को 100% मौका मिलना चाहिए, अन्य राज्य के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पर रोक लगाना चाहिए उक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री, के मुख्य सचिव को प्रेषित कर सामाजिक कार्यकर्ता नारायण प्रसाद पाली द्वारा की गई है। आपने बताया कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारी को दूर करना और छत्तीसगढ़ के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को मौका देना छत्तीसगढ़ शासन का नैतिक कर्तव्य है। यदि अन्य राज्य के लोगों को यह मौका दिया जाता है तो भ्रष्टाचार होगा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण होगा। और चुनाव में इसका विपरीत खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा छत्तीसगढ़ हितेषी सभी सांसद विधायक और सभी संगठनों को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली द्वारा, दी गई है।