प्रतिभावान छात्रा का सम्मान करने उनके घर पहुंचे संत श्री मारुति नंदन व समाजसेवी ।

मुड़ागाँव/कोरासी:-छुरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसिवनी के छात्रा कु. जानवी साहू ने 71% प्रतिशत लाकर अपने स्कूल व गांव के साथ साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया। छात्रा को बधाई देने पहुंचे संत श्री मारुति नंदन,राष्ट्रीय संघ सुरक्षा परिषद संत प्रकोष्ठ प्रचारक जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ व छुरा नगर के समाजसेवी रोशन देवांगन, रेखराम ध्रुव ने श्रीफल व मेडल के साथ सम्मान किया। साथ ही उनके सभी परिवारो को नाना जीवन साहू, नानी बिसैया बाई, मामा उमेश साहू, मामी शशि साहू बधाई व शुभकामनाएं दिए।