
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- कराटे एसोसिएशन ऑफ एम0सी0बी0 के द्वारा दिनांक 25/05/2023 से दिनांक 26/05/2023 तक कराटे का महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है, यह चैम्पियनशिप कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ के तत्वावधान मे मनेन्द्रगढ़ शहर मे होगा। छत्तीसगढ के सभी जिलों के छात्र छात्रा इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे,इस चैम्पियनशिप के आयोजक जिला कराटे संघ एम0सी0बी0 के मुख्य प्रशिक्षक एवं सचिव सेंसाई दीपक चौहथा ने बताया कि चैम्पियनशिप मे लगभग 800 छात्र छात्राऐ हिस्सा लेंगे।कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ के अध्यक्ष सेंसाई सुशील चंद्र,सचिव अविनाश शेट्ठी,टेक्नीकल डारेक्टर नितिन, रैफारी कमीशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,सेंसाई मनीष बाग,मनोज यादव ,संदिप,सेंसाई पवन कश्यप,रामू भैयना,रंजन डे ,प्रतीक सोनी,करन ठाकुर, संजोगता,अक्षय गुप्ता, कोरिया जिला के सचिव बालकृष्ण देवांगन इस चैम्पियनशिप मे शामिल होंगे। जिला कराटे संघ की अध्यक्ष अरूणा पनिका, सुभाषनी यादव, संगीता प्रजापति, जूलीसोनवानी, सोनी,भावना यादव, पिंकी केवट, ईलीराजवाड़े, रिषीराज,देविका ,साधना यादव, सपना तिवारी, रिया चौधरी, निरहरी दास,शुभम,तेजश,अशिफ तथा जिला संघ की पूरी टीम चैंपियनशिप को सफल बनाने मे पूरा सहयोग कर रही है।
