
मैनपुर :- महिला कांग्रेस मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका कपिल ने क्षेत्र के कमार आदिवासी बाहुल्य कई ग्रामो का दौरा कर अधिक से अधिक महिलाओं को महिला कांग्रेस में जुड़ने अपील किया और उन्हें छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार द्वारा महिलाओं के हितो और कल्याण के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है आज रसोई गैस की कीमत क्षेत्र में 1250 रुपए से अधिक हो गया है जिससे महिलाओं के सामने घर चलाना मुश्किल हो रहा है और तो और राशन सामग्री रोजमर्रा की खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं केंद्र में सरकार बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद 100 दिन के अंदर महंगाई कम किया जाएगा काला धन लाया जाएगा और सभी देशवासियों के खातों में 15 लाख रुपए दिया जाएगा लेकिन आज तक केंद्र सरकार द्वारा जनता से किए कोई वायदे को पूरा नहीं किया गया बल्कि देश की जनता लगातार पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ने से परेशान हो गए हैं रसोई गैस की कीमत बढ़ती जा रही है महंगाई को लगाम लगाने में केंद्र सरकार असफल साबित हो रहा है, महिला कांग्रेस मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका कपिल ने का कहा जल्द ही मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखंड क्षेत्र के गांव गांव में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा अभियान छेड़ा जाएगा और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा, केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की पूर्व महिला कांग्रेस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर इन दिनों बैठा किया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को महिला कांग्रेस संगठन से जोड़ा जा रहा है।
