अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न आयोजन* *▪️रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली एवं मेहंदी आदि प्रतियोगिता का आयोजन*

*▪️अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न आयोजन*
*▪️रस्सा खींच, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, रंगोली एवं मेहंदी आदि प्रतियोगिता का आयोजन*
*▪️नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम*
*▪️कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का किया गया सम्मान*

प्रकाश सोनी ब्यूरो बीजापुर। जिला मे अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 08.03.2021 से 14.03.201 तक चलाया गया । इस अवसर पर थाना क्षेत्रों एवं जिला मुख्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन विभाग द्वारा किया गया ।
अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत् दिनांक 14.03.2021 को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रक्षित केन्द्र ग्राउण्ड बीजापुर में किया गया । इस आयोजन में रस्सा खींच, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, मेंहंदी, नृत्य, गायन, नाटक, दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

अभिव्यक्ति कार्यक्रम दौरान जिला पुलिस बल एवं महिला बाल विकास विभाग के महिला अधिकारी/कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु श्री कोमल सिंह, कलेक्टर श्री रीतेष कुमार अग्रवाल, वन मण्डलाधिकारी श्री अषोक पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोषण चंद्राकर, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।