विधायक एवं कलेक्टर ने किया महादेव तालाब का आकस्मिक निरीक्षण
मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
प्रकाश सोनी ब्यूरो बीजापुर ।- बीजापुर शहर के हृदय स्थल में स्थित प्राचीन सरोवर महादेव तालाब को संरक्षित एवं सुसज्जित करने के उद्देश्य से विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने महादेव तालाब का आकस्मिक निरीक्षण कर तालाब का सौंदर्यीकरण करने हेतु तहसीलदार, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, पटवारी, आरआई एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए तालाब के क्षेत्र से लगा हुआ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने, सीमांकन करने, पुराने खसरा, मिसल एवं अभिलेख का अवलोकन करने को कहा। ताकि तालाब की भूमि पर से अतिक्रमण हटाया जा सके। विधायक श्री मंडावी ने तालाब सौंदर्यीकरण, वाहन पार्किंग, चैपाटी, पाॅथवे को व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से बनाने के लिए कार्य योजना बनाने एवं तालाब गहरीकरण सहित सौंदर्यीकरण करने के संबंध में निर्देश दिया। वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मौके का मुआयना कर राजस्व अधिकारियों को तत्काल सीमाकंन कर भूमि सुरक्षित करने के निर्देश दिया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता जेपी सुमन ने तालाब गहरीकरण, सेल्यूस गेट, रिटर्निंगवाॅल, वेस्टवियर से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक बताया।
इस मौके पर राजस्व अमला सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक श्री लालू राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
