वानरों ने किया शिव लिंग में चरण वन्दन
सह संपादक ख़बरगंगा प्रकाश वर्मा
राजिम। राजिम शहर के विशाल शीतला मंदिर प्रांगण में माहौल उस वक्त भक्तिमय हो गया जब बंदरों की झुंड शीतला मंदिर प्रांगण में मौजूद शिवलिंग पर चरण वंदन करने पहुंचे वहां उपस्थित लोग कुतूहल वश भक्ति मय नजारा देखते रहे कई लोग इसे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ वानर शिवलिंग में चरण वंदन किए एक वानर फूलों का हार लेकर शिवजी को अर्पित किए इस अद्भुत नजारा को देख लोग गदगद हो गए

