प्रभारी सचिव ने जिला अस्पताल, शबरी दुग्ध डेयरी सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

सुकमा :- सुकमा जिले के प्रभारी सचिव एस. एन. राठौर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सह प्रभारी सचिव ने आज शबरी दुग्ध डेयरी, जिला अस्पताल, गोंगला गौठान स्थित रीपा और कुम्हाररास स्थित निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने सबसे पहले शबरी दुग्ध डेयरी कुम्हाररास का निरीक्षण के दौरान जिले में किसानों को आर्थिक रुप से सक्षम करने के लिए किए गई जिला प्रशासन के नवाचार की सराहना की। इस दौरान उन्होंने दुग्ध डेयरी समिति के सदस्यों से चर्चा भी की। जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान एनक्यूएएस (NQAS) सर्टिफिकेट के लिए की लिए उन्होंने जिला प्रशासन और हेल्थ विभाग को बधाई दी। साथ ही जिला हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं की सराहना की। इन दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में आपातकालीन को ध्यान में रखते हुए नजदीकी केंद्र में ब्लड स्टोर करने के लिए कहा। साथ ही ब्लड बैंक, हमर लैब, हॉस्पिटल में भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। गोंगला गौठान स्थित रीपा में मशाला निर्माण, मुर्गीदाना, नॉन वोवन बैग निर्माण, स्टेशनरी निर्माण, सैनिटरी पैड निर्माण इकाई, कला एवम् शिल्प इकाई का निरीक्षण कर रीपा में बन रहे उत्पाद के सम्बंध में रीपा में कार्यरत समूह की महिलाओं से जानकारी ली। साथ ही प्रभारी सचिव ने रीपा हेतु रॉ मटेरियल और उत्पाद के विक्रय के संबंध में जानकारी ली। राठौर ने कुम्हाररास स्थित निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रोजेक्ट का अवलोकन कर, महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर हरिस. एस, श्रीकांत कोर्राम तहसीलदार सुकमा, डॉ. जहरूद्दीन पशु चिकित्सा सेवाएं, सीएस डॉ अभय सिंग तोमर, बलवंत मार्को सीईओ जनपद पंचायत सुकमा, सौरभ फेलो सुकमा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।