अलास्का कंप्यूटर कॉलेज मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने सीखा कंप्यूटर का महत्व।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :-  वर्तमान समय में बढ़ते दौर मे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ की छात्राओं को मनेंद्रगढ़ शहर की विश्वसनीय संस्था अलास्का कंप्यूटर कॉलेज में कंप्यूटर नेटवर्किंग एवं ऑनलाइन से संबंधित संपूर्ण जानकारी संस्था के ट्रेनर्स शिल्पी गोयल, संदीप भारद्वाज एवं कंचन के द्वारा प्रदान की गई।स्किल इंडिया के प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत इस पाठ्यक्रम को पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है,जिसका लाभ विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को हो रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, टीवी जय गोपाल राव एवं समस्त स्टाफ के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।आई.टी ट्रेनर चंदन कुमार केवट द्वारा ट्रेनिंग के दौरान बच्चों मे उत्साह और प्रेरणात्मक संज्ञान प्रदान किया गया। शासन द्वारा संचालित इस तरह के व्यवसायिक शिक्षा को एक अलग दर्जे पर ले जाने का यह प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है। प्रशिक्षण के दौरान अलास्का कंप्यूटर कॉलेज के संचालक मो. फिरोज एवं अलास्का संस्था के समस्त स्टाफ ने छात्राओं को कंप्यूटर की बारीकी, बदलते दौर में इसका महत्व एवं साथ ही साथ नौकरी के अवसरों को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की। विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर इस प्रशिक्षण में अपना रुझान दिखाया।विद्यार्थियों ने भी शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया औऱ प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया।