
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़:- राजीनामा योग्य मामलों मे पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलवाने एवं सभी को राहत पहुंचाने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आह्वान पर सम्पूर्ण देश सहित मनेन्द्रगढ़ सिविल कोर्ट परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मंसूर अहमद,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह, कु.सुनीता साहू , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एकता अग्रवाल , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जहाँगीर तिगाला की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

13 मई शनिवार को उपरोक्त आयोजन का शुभारम्भ तालुका विधिक सेवा समिति मनेन्द्रगढ़ द्वारा ग्राम बहेराटोला निवासी पक्षकार भईयालाल के हाथों महात्मा गाँधी के छायाचित्र मे माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया,इस दौरान समस्त न्यायाधीशों के अलावा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण,काफी संख्या मे न्यायालयीन स्टाफ ,विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधिगण एवं पक्षकार मौज़ूद रहे।

आज सम्पन्न हुए नेशनल लोक अदालत मे न्यायालयों में निराकृत हुए मामलों मे से क्रमशः कुटुम्ब न्यायालय मे 15, मानवेन्द्र सिंह 02, सुनीता साहू 10, एकता अग्रवाल 201 एवं जहाँगीर तिगाला की अदालत मे 96 प्रकरणों का पूर्ण निराकरण कर उन्हें समाप्त घोषित किया गया।
