सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़:- संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव तथा उनकी कार्यकारिणी के प्रमाणीकरण के आदेश को पंजीयक रायपुर द्वारा निरस्त कर दिया गया है विदित हो कि पूर्व में वीरेंद्र श्रीवास्तव को संबोधन सहित एवं कला विकास संस्थान का अध्यक्ष मानते हुए सहायक पंजीयक रायपुर ने उन्हें तथा उनके कार्यकारिणी को मान्यता प्रदान करते हुए उनके पक्ष में प्रमाणीकरण का आदेश पारित किया था, जिसके विरुद्ध तात्कालिक निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश पाठक एवं उनके सहयोगियों ने क्षुब्ध होकर पंजीयक रायपुर के समक्ष उक्त आदेश के विरुद्ध अपील दायर की थी जिसमें समस्त तथ्यों को बतलाते हुए सहायक पंजीयक के आदेश को निरस्त करने की गुहार की गई, जिस पर पंजीयक रायपुर में अपील याचिका स्वीकार करते हुए अपने आदेश क्रमांक469/103/23 दिनांक 20/4/23में यह आदेशित किया है कि सहायक पंजीयक द्वारा दिया गया प्रमाणीकरण का आदेश विधि अनुरूप नहीं होने के कारण निरस्त किया जाता है तथा वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं उनकी कार्यकारिणी की मान्यता समाप्त की जाती है पंजीयक महोदय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि संस्था के सभी 10 संस्थापक सदस्यों को अधिकृत करते हुए आदेशित किया है कि आगामी 90 दिनों के अंदर संस्थान का निष्पक्ष चुनाव कराएं जिसमें दोनों पक्षों के सभी सदस्य शामिल होंगे।
