सड़क हादसे में मृत सभी11 लोगों को दी श्रद्धांजलि l 

राजिम :- छत्तीसगढ़ में धमतरी के सोरम गांव में गुरुवार को एक साथ 11 चिताएं जलीं। इनमें 10 लोग एक ही परिवार के थे। इन सभी की बुधवार देर रात बालोद के जगतरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही गाड़ी से सभी शादी में जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में धरमराज साहू सहित परिवार एक पल में खत्म हो गया। इसमें दो बच्चों सहित पांच महिलाएं भी थीं। सभी के शव छह एंबुलेंस से दोपहर में गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरा गांव श्मशान घाट की ओर उमड़ पड़ा। परिवार में दो बेटे और बूढ़ी मां बची धरमराज साहू खेती करता था। इसके अलावा पूरा परिवार मिलकर छोटा मोटा व्यवसाय किया करते थे। एक पान की गुमटी भी है। धरमराज तीन बेटे थे। इनमें से एक बेटा गरियाबंद में रहता है, जबकि दूसरा हादसे के समय गांव में ही था। इस सड़क हादसे के बाद अब परिवार में उसके दो बेटे और बूढ़ी मां ही बची हैं। हादसे में धरमराज (55), पत्नी उषा (52), बेटा केशव (34), भाई की पत्नी लक्ष्मी (45) बहू टोमिन (33), संध्या (24), रमा (20), भतीजा शैलेंद्र (22), योग्यांश (3), डेढ़ साल का ईशान और चालक डोमेश ध्रुव (19) की मौत हुई है। जिसमें आज बाबा कुटी आश्रम में सामाजिक बैठक रखा गया था जिसमें भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित बोरसी परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता के रूप श्रद्धांजलि अर्पित किए जिसमें अध्यक्ष गोवर्धन साहू उपाध्यक्ष ओंकार साहू महिला उपाध्यक्ष सुनिती साहू सचिव चमन लाल साहू कोषाध्यक्ष चिन्ता राम साहू संरक्षक मोहन साहू संगठन सचिव रामू साहू संरक्षक श्रीराम साहू संरक्षक रुपकुमार सहसचिव सियाराम साहू, ग्रामीण अध्यक्ष प्रदीप साहू उपाध्यक्ष लीला राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष हुमेश्वर तेजराम साहू उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू एवं मिडिया प्रभारी जागेश्वर साहू सभी उपस्थित थे।