
मालखरौंदा :- ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिहरिद के गुस्साए ग्रामीणों ने राखड़ लदे ट्रकों को शाम 6:00 बजे रोक दिया जिसके कारण ट्रकों का जाम लग गया शनिवार शाम 6:00 बजे से रात्रि के 12:30 बजे तक जाम चलता है बताया जाता है 12:00 बजे के करीब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की टीम छिड़काव के लिए पानी का टैंकर लेकर पहुंचे बता दे शाम होते ही रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रक जैजैपुर के गांव गांव में पहुंच रहे हैं दूसरी ओर सड़क निर्माण में लगे एडीबी के ठेकेदार द्वारा सड़क में पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है जिसके कारण ट्रकों से उठ रहे राखड़ के डस्ट एवं ट्रकों के चलने से उड़ रहे धूल से ग्रामीण काफी परेशान है यह लंबे समय से चल रहा है वही इन ओवरलोडिंग ट्रकों के चलते आधे अधूरे बने सड़क का अभी से कचुंबर निकलने निकलने लगा है ग्रामीणों का गुस्सा दिनों दिन बढ़ते जा रहा था जिस ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण के लिए चक्का जाम किया था 2 साल बाद भी वह सड़क पूरी तरह बन नहीं पाया है ऊपर से राखड ओवरलोडिंग इन ट्रकों के चलने से उड़ने वाले से धूल के कारण सड़क किनारे वाले घर के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है शाम के समय बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ट्रकों को रुकवा दिया जिसके कारण 5 से 6 घंटे तक इस मार्ग में ट्रकों का जाम लग गया मजेदार बात यह है कि 4 से घंटा तक जाम खुलवाने की ओर किसी ने पहल नहीं किया रात को 12:00 बजे के लगभग तहसीलदार ने पानी का टैंकर मंगाया उसके बाद छिड़काव कराया तब कहीं जाकर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए छोटा जिला होने के बाद भी सड़क 5 घंटे तक जाम रहा ऐसे ही समझा जा सकता है स्थानी अधिकारी किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं। वही इस संबंध में हमने तहसीलदार संजय मिज को फोन लगाया तो उनका फोन लगातार व्यस्त आ रहा था। जनपद सदस्य अरुण महिलांगे पिहरिद लंबे समय से सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार को पानी छिड़काव करने तथा ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा जा रहा था जोकि ध्यान नहीं दिया गया ऐसे में ग्रामीणों ने आज 2 दर्जन से अधिक ट्रकों को रुकवाया था जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। थाना प्रभारी कृष्णचंद्र मोहल्ले मालखरौदा पिहरिद के ग्रामीण बन रही सड़क में पानी छिड़काव करने की मांग को लेकर ट्रकों को रोक के रखे थे पानी छिड़काव के बाद रास्ता खुलवाया गया l
