मानस मर्मज्ञों ने मानस के गूढ़ रहस्यों को बताया
वक्ताओ ने मिले प्रसंग पर विश्लेषण किया ।
भजन संगीत ने मंत्रमुग्ध किया । चराैदा मे आयोजन का आज अंतिम दिवस।
मानस प्रचार प्रसार समिति स्कूल चौक चरौदा एंव ग्रामवासीयो की सहयोग से मानस पथिक परिवार का “मानस परब” का 47 वीं आयोजन शनिवार का दूसरा दिन था । आयोजन मे आमंत्रित मानस वक्ताओं ने मिले प्रसंग विशेष पर विस्तार से व्याख्यान किया। वही राममय भजन संगीत की प्रस्तुति लीलेन्द साहू निहारिका साहू राधेश्याम साहू ओमप्रकाश सिन्हा योगेन्द्र साहू पीतांबर ने आगन्तुको को झुमने पर मजबूर किया । आयोजको ने आमत्रिंत वक्ताओ को स्मृति चिन्ह वस्त्र खंड भेंट कर सम्मानित किया।वहीं दर्शकदीर्घी से सम्मान मे नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले शनिवार को सुबह कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतमय हनुमान चालीसा के साथ किया गया ।
रविवार आयेजन का अतिंम दिवस है । उक्त दिवस को आगन्तुक मानस
जनपद पंचायत अध्यक्ष एंव ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष पहूंचे
————————————-
मानस कार्यक्रम चरौदा मे जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष पुष्पा साहू एंव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू जनपद सदस्य धानबाई पहाड़िया टमेश्वरी, कस्तुरी तारक, सरपंच नूतन पटेल विशेष रुप से पहूंचे । मंच पर पथिक सदस्यो ने खुमरी टोपी व गमछा भेंट कर स्वागत किया गया । अतिथियो ने आयोजन को अद्भुत बाताया ।कहा मानस के विशेष ज्ञाता का व्यख्या प्रेरक है ।
