
तखतपुर :- सर्व गडरिया समाज महासंघ पंजीकृत, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर फर्म एवं सोसायटी के पंजीयन कार्यालय में सर्व गडरिया समाज महासंघ को पंजीकृत किया गया है। इसका कार्यालय पता अजय हनसा, अधिवक्ता मकान नंबर 41..1061. वार्ड क्रमांक 63 सिद्धार्थ चौक नंदी चौक टिकरापारा तहसील रायपुर जिला रायपुर निर्धारित किया गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न फिर का के पदाधिकारी गण उक्त सर्व गडरिया समाज महासंघ में जुड़ कर समाज विकास के लिए प्रयासरत है पंजीकरण होने से कार्यों को गति मिलेगी।
