प्रधान पाठक लव कुश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

राजिम। समीपस्थ ग्राम किरवाई के संत कवि पवन दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल में संलग्न पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधान पाठक लव कुश शर्मा को अधि वार्षिक की आयु पूर्ण करने पर संकुल केंद्र किरवाई की ओर से समस्त शिक्षकों शिवानी प्रधान पाठक लव कुश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था प्राचार्य प्रफुल्ल दुबे की अध्यक्षता में भावभीनी विदाई देते हुए सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पाठक आत्मा राम साहू मोहित मिश्रा एवं व्याख्याता पीयूष ठाकुर विराजमान थे समस्त शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को साल श्रीफल रामचरितमानस स्मृति चिन्ह पेन डायरी एवं अभिनंदन पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया प्रधान पाठक आत्माराम साहू एवं मोहित मिश्रा ने शर्मा जी को एक अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ तथा ईमानदार शिक्षक बताया उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सबके लिए अनुकरणीय है कहा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रफुल्ल दुबे ने लव कुश शर्मा जी को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए कहा कि वह समय के पाबंद थे एवं अपने कर्तव्य को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक सेवाकाल के दौरान निभाते रहे जो कि शिक्षा जगत के लिए एक उदाहरण बिंदु है मुख्य अतिथि लवकुश शर्मा ने सभी शिक्षकों को सम्मान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सब दूसरों की बिना तुलना किए सकारात्मक सोच रखते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी क्षमता से अधिक ज्ञान की प्रकाश से आलोकित करें हम सब बहुत भाग्यशाली हैं जिनको शिक्षक कार्य मिला है कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता पटेल विजेता देवानी कमलेश बघेल महेंद्र पंथ अमित शर्मा भीखम ठाकुर दिनेश्वर साहू सुखेंद्र साहू खेलन साहू संतलाल भारती आरआर सोनकर अर्चना शर्मा दामिनी साहू शैलजा शिंदे पूरन साहू एप्स वर्मा अजरा बानो के अलावा संकुल केंद्र के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पंथ एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक सुरेश गुप्ता ने किया