गैलेक्सी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित 9 वी में मुस्कान साहू व 11 वीं में चंदन कुमार प्रथम रहे।

मगरलोड :- नगर में संचालित गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मगरलोड में नर्सरी से कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित की गई है। परीक्षा परिणाम की घोषणा घनश्याम बिंझेकर अध्यक्ष पालक समिति, देवधर सिन्हा प्राचार्य, आरके निषाद सहायक प्राचार्य, गणेश्वर साहू प्रधान पाठक, एसएल साहू परीक्षा प्रभारी की उपस्थिति में हुआ। कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक 100% परीक्षा परिणाम रहा। कक्षा नवमी में प्रथम स्थान मुस्कान साहू पिता उमाशंकर साहू 95.1% के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर पुष्पांजलि पटेल पिता विक्रम पटेल 93.1% प्रतिशत रही। कक्षा 11 वीं में प्रथम स्थान चंदन कुमार पिता उगेश साहू 95.2% एवं द्वितीय दुर्गेश्वरी साहू पिता संतोष साहू 88.8% स्थान प्राप्त की है। इस अवसर पर टीआर घृतलहरे, एसआर साहू, लोकनाथ साहू, नरेंद्र साहू, खोमन ध्रुव,अगेश्वर ध्रुव , प्रभात निषाद, मीरा साहू, पुष्प लता साहू, दीप लता साहू ,मनसा ध्रुव गोपाल यादव, तोरण मती साहू ,अंबिका साहू ,डालेश्वरी साहू, राधा कोसले, सोनिया साहू, जालम साहू, मानसी साहू ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।