राजीव लोचन महाविद्यालय मार्ग पर  युवक का शव मिलने से सनसनी, राजिम निवासी बताया जा रहा मृतक

oppo_1056

राजिम – राजीव लोचन महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक राजिम का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।