
रायपुर :- बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज पिछले 3 दिनों से बदला हुआ है। सोमवार को जिले में करीब 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आने वाले 17 घंटों के लिए अंधड़, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
इसके लिए मौसम वैज्ञानिक ने प्रदेश भर के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट-प्रदेश के बस्तर, बेमेतरा,बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका है। इन जिलों में येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश और ओले गिरे रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। इसके साथ ही ओले भी पड़े। दरअसल, मार्च के दूसरे पखवाड़े के बाद से थोड़े- थोड़े दिन के अंतराल पर बने द्रोणिका और चक्रवातों के कारण प्रदेश में लगातार समुद्र से हवा आ रही है। इस ओर से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है। बारिश के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। अप्रैल के बाकी दिन भी मौसम रहेगा सुहाना मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र में करीब डेढ़ किमी की ऊंचाई तक है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रवात मध्य-मध्यप्रदेश के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका मध्य-मध्यप्रदेश से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक है। इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। मंगलवार याने आज 25 अप्रैल को भी कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन बाद भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। एक-दो जगहों पर गरज- चमक के साथ बर्फ़ के बौछारें पड़ने की संभावना है।
