ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव 22 अप्रैल को विविध आयोजनों के साथ मनाया गया।

बालोद /हाशिम कुरैशी

दल्लीराजहरा :- लौह अयस्क नगरी के बीएसपी श्रमवीर चौक टाऊनशिप वार्ड क्रमांक 22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में नगर के विप्रजनों के सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति में 22 अप्रैल 2023 शनिवार बैशाख मास शुक्ल पक्ष 03 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुरामजी की पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना आरती यजमान अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित विप्रजनों से पं.अशोक पाण्डेय द्वारा कराई गई। वहीं विप्र समाज की मातृशक्तियों ने सस्वर सुन्दर काण्ड पाठ,श्रीराम स्तुति ,हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकट मोचन का पाठ किया तत्पश्चात आरती भोग प्रसाद व भोजन प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, प्रवक्ता कमल शर्मा, गोरेलाल मिश्रा, ओंकारमणि शुक्ला ,आर.के. द्विवेदी, जगराम उपाध्याय, बी.के मिश्रा,के.के शर्मा, विजय दीक्षित, भूपेन्द्र तिवारी,विनोद दीक्षित, अनिलकांत शर्मा,मनीष पाठक, अशोक कुमार पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, अजय मिश्रा, विजय सी.के.शर्मा, शैलेंद्र व्यास, प्रवीण शर्मा, विनोद तिवारी, रमेश शुक्ला, जोगेंद्र ठाकुर, देवदत्त शर्मा,अजीत झा,ओमप्रकाश दुबे, राकेश पाठक, पी.डी.मिश्रा,नंदकिशोर पाण्डेय, प्रशांत त्रिवेदी,गिरिजेश तिवारी,आदित्य ठाकुर, आदित्य पाण्डेय बिट्टू,  ममता शर्मा, रूपाली व्यास, राधा मिश्रा, माण्डवी मिश्रा,  रीता शर्मा (बबली), मधुमिता शर्मा, रोशनी पाण्डेय, आरती शर्मा सहित बड़ी संंख्या में ब्राह्मण समाज की महिला, पुरुष व बच्चे स्वस्फूर्त शामिल हुए। इस अवसर पर दसवीं /बारहवीं बोर्ड परीक्षा में,वि.वि परीक्षा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं सहित रंगोली व बच्चों व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व जगराम उपाध्याय के के द्वारा सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य व प्रवक्ता कमल शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), भाजपा मंडल दल्लीराजहरा के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के एल्डरमैन द्वय प्रमोद तिवारी व ममता पाण्डेय तथा वार्ड क्र.03 की पार्षद सोनी मनोज दुबे तथा वार्ड क्र.08 के पार्षद स्वप्निल तिवारी व बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शशांक तिवारी को पुष्पगुच्छ व शॉल,श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कमल शर्मा व विजय दीक्षित ने तथा आभार प्रदर्शन संतोष पाण्डेय ने किया।