राम का नाम ही जीवन का सार: देवव्रत साहू*

*राम का नाम ही जीवन का सार: देवव्रत साहू*
मुकेश कश्यप @ कुरुद:-ग्राम पंचायत चिरपोटी (भखारा) में दो दिवसीय मानसगान स्पर्धा एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य धमतरी थे। अध्यक्षता देवव्रत चंद्रहास साहू अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुरुद विधानसभा व पार्षद नगर पंचायत कुरुद ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य गजेन्द्र साहू, बगदेही सरपंच रामचंद्र साहू, द्वारिका राम साहू भेंडरवानी, रिनकू बनपेला, जीवन साहू, चोवाराम, ठामन साहू, गेंदधर ध्रुव, पीलूराम साहू, जितेंद्र साहू, मंशाराम, रघुनाथ साहू, ईश्वर साहू, टीनाराम, यादराम साहू, कार्तिक राम, हीरासिंग साहू, नरसिंग, सोमप्रकाश साहू आदि थे।
मंच को सम्बोधित करते हुए कुरूद विधानसभा युकांध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ने कहा कि प्रभु श्रीराम जी का नाम ही जीवन का सार तत्व है। प्यार और दया के आचरण के लिए हमेशा से ही भगवान राम का नाम सर्वोपरि लिया जाता है। यदि हम मे से कोई भी भगवान राम के आचरण को अपने दैनिक जीवन में दस प्रतिशत भी उतार लेता है, तो वो संतुष्ट और खुशहाल जीवन जी सकता है। इसलिए आज के ज़माने में रामायण की सीख समाज की बुराइयों पर जीत हासिल करने के लिए आवश्यक है।
यही सार बात ही हमें उनके जीवन से जोड़कर इसे महान बनाना सिखाती है। हमारे छत्तीसगढ़ में रामगमन पथ का सौंदर्य करण होगा और माता कौशल्या के जन्म स्थल चन्द्रखुरी में भव्य मंदिर के निर्माण होगा। यहां की छत्तीसगढिया भूपेश सरकार ने इसे सवारने की एक अनुकरणीय पहल की है।
जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू ने कहा कि राम जी ने हमेशा से हमें कर्तव्यबोध का पाठ पढ़ाया है,यही बात हमे जींवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। बगदेही सरपंच रामचंद्र साहू ने कहा कि भगवान राम जी आदर्श चरित्र व महानता की सच्ची मूरत थे। जनपद सदस्य गजेंद्र साहू ने कहा कि आस्था व भक्ति का सम्पूर्ण रूप राम जी के जीवन में समाया हुआ है। हम सभी को उनके आदर्श छवि को अपने जीवन मे आत्मसात करते हुए जीना चाहिए। मंच को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर ग्रामीण श्रोता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।