युवा समाजसेवी शिक्षाविद् सुनील सिंघानिया ने किया 14 वीं बार रक्तदान ।

जांजगीर-चांपा :- नगर के युवा समाजसेवी, शिक्षाविद्, एवं साहित्यकार सुनील सिंघानिया ने आज जांजगीर पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे स्थित निरंकारी भवन में सिंधी समाज के संत निरंकारी भक्तो द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में 14 वीं बार रक्तदान किये इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी एमडी पेथोलैब डॉ. अश्वनी राठौर, लैब टेक्नीशियन टीएल साहू एवं सिंधी समाज के संत निरंकारी भक्त विशेष रूप से उपस्थित थे ज्ञात हो सिंघानिया जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने के ध्येय से निरंतर रक्तदान करते आ रहे इससे पुर्व जिला चिकित्सालय में दैनिक भास्कर समूह द्वारा नवंबर माह में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 वीं बार रक्तदान किए थे सिंघानिया विगत वर्षों से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ सोशलमीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप में रक्तदान हेतु विभिन्न ग्रुप के माध्यम से रक्तदान जागरूकता की मुहिम चला रहे हैं पेशे से सिंघानिया लिटिल लैजेन्ड्स किड्स स्कूल के संचालक है।