राजिम:- खरबूजा बड़ों की सेहत के साथ बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी और आयरन आदि पाए जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गर्मियों में खरबूजा काफी मात्रा में मिलता है। मुलायम और मीठा होने की वजह से बच्चे इसे आसानी से खा लेते है और पसंद भी करते है। पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से खरबूजा बच्चों के लिए पचाने में काफी आसान होता है। इसमें मौजूद फाइबर उनके पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज को भी दूर करता है। आइए जानते हैं बच्चों को खरबूजा खिलाने के अन्य फायदों के बारे में।
हाइड्रेट रखें-अक्सर बच्चे पानी पीना कम पसंद करते है। जिस कारण गर्मियों में उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में खरबूजा बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में पानी की कमी को पूर्ति करता है। खरबूजा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। ऐसे में हर बच्चा आसानी से खा लेता है।

कब्ज करे दूर-बच्चों में कब्ज की समस्या होना एक आम परेशानी है। ऐसे में खरबूजा में मौजूद फाइबर बच्चों में कब्ज की परेशानी को दूर करता है और उनके शरीर को हेल्दी रखता है। खरबूजा पेट की बाउल मूवमेंट को ठीक करता है और मल को सॉफ्ट करता है। जिससे कब्ज की परेशानी आसानी से दूर होती है।
बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद- खरबूजा में मौजूद विटामिन ए बीटा-कैरोटीन बच्चों की आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजा खाने से आंख संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। खरबूजा बच्चों की आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है।
विकास में सहायक- बच्चों को खरबूजा खिलाने से उनकी विकास तेजी से होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, पोटेशियम और फोलेट त्वचा को कोमल बनाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।
इम्यूनिटी मजबूत करे- बच्चों को खरबूजा खिलाने से बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और मौसमी बीमारी लगने का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बच्चों में इंफेक्शन की संभावना को कम करता है और शरीर को हेल्दी रखता है।
बच्चों के लिए खरबूजा बहुत फायदेमंद होता है। इसको 3 साल से बड़े बच्चों को खिलाना शुरू करें। अगर बच्चे को कोई बीमारी है, तो खिलाने से पहले डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें।
हाइपोनेट्रिमिया की परेशानी-खरबूजा में वॉटर कंटेट बहुत ज्यादा होता है। इसमें 90 फीसदी वॉटर कंटेट होता है। बहुत ज्यादा खरबूजा खाने से बॉडी में वॉटर कंटेट बढ़ सकता है। इस स्थिति को हाइपोनेट्रिमिया कहते हैं जिससे सूजन की समस्या और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

कब खाएं- ब्रेकफास्ट या दोपहर में खरबूजे का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन, इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही रात में इसे नहीं खाना चाहिए। गर्मियों में तरबूज और खरबूजा खाना सभी को बेहद पसंद आता है। ठंडी तासीर होने के कारण इस मौसम में लोग डाइट में तरबूज और खरबूजा को शामिल करते हैं। कई तरह के पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण खरबूजा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके सेवन में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। सर्दी या जुकाम की स्थिति में इसे नहीं खाना चाहिए और गर्भावस्था में भी इसके ज्यादा सेवन को अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। बहुत ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाने से पाचन संबंधी परेशानी और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है। विस्तार से जानिए खरबूजा के साइड इफेक्ट्स के बारे में।
ज्यादा खरबूजा खाने के नुकसान-डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम,मस्कमेलन में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाने से डाइजेशन से रिलेटेड प्राब्लम हो सकती है। इससे पेट खराब होने, डायरिया की शिकायत, उल्टी, अपच और एसिडिटी (Acidity) परेशानी हो सकती है।
शुगर लेवल –खरबूजा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। यह ब्लड में शुगर को बढ़ाने वाला होता है। डायबिटीज के मरीजों को तरबूज खाने से नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही शुगर के संभावित मरीजों को भी ज्यादा खरबूजा नहीं खाना चाहिए।
