निर्माणधीन स्थल पर सूचना फलक लगाने का निर्देश दिया -नीलकंठ। 

मुड़ागांव/कोरासी:- जनपद पंचायत छुरा के जनपद क्षेत्र क्रमांक 18 के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम बिरोडार में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम बिरोडार के बहुप्रतिक्षित माँग बिरोडार से कचना ध्रुवा मार्ग पर गणेश ध्रुव के घर पास पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है। क्षेत्रीय जनपद सदस्य व छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर को त्रिस्तरीय चुनाव के दरमियान ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग की थी। जनपद सदस्य ठाकुर के सतत प्रकार से मनरेगा से स्वीकृत करवाया गया है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने अपने क्षेत्रीय प्रवास में बिरोडार पहुच कर निर्माणधीन पुलिया का औचक निरीक्षण किया। कार्य स्थल पर मुंशी बलराम साहू के द्वारा कार्य कराया जा रहा था। सरपंच अशोक सिंह ठाकुर को पीछे जाने पर जनपद सदस्य ठाकुर को बताया गया कि इसीलिये की लम्बाई 27 मीटर, लागत स्वीकृत राशि 19 लाख है। निर्माण एजेन्सी सरपंच ग्राम पंचायत देवरी है। मनरेगा का कार्य है जिसे ठेकेदार लक्की मेमन छुरा के द्वारा कार्य कराया जा रहा है।वही लक्की मेमन ने बताया कि एस ओ आर /स्टीमेट के अनुसार बनाया जा रहा है। तकनीकी सहायक पूजा साहू के निगरानी व दिशा निर्देशानुसार बनाया जा रहा है करके बताया गया। ठाकुर ने गुणवत्तायुक्त निर्माण करने, कार्यस्थल पर पर सूचना फलक बोर्ड लगाने व उसमे सम्पूर्ण जानकारी लिखकर लगाने का निर्देश दिया। मौके पर पंच गणेश राम ध्रुव, समाज सेवी दमेश्वर साहू, मुशी बलराम साहू सहित ग्राम पंचायत देवरी के मजदूर गण उपस्थिति थे।