जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी तहसील क्षेत्रों के लिए तहसीलदारों का दंडाधिकारी ड्यूटी नियत।

गरियाबंद:- कलेक्टर प्रभात मलिक ने 22 अप्रैल को परशुराम जयंती एवं ईद उल फितर त्यौहार के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें अपने-अपने अनुभाग एवं तहसील में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सम्पूर्ण प्रभार दिया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी द्वारा अनुमोदित आदेश एडीएम ने जारी किए है। जारी आदेशानुसार प्रवीण कुमार पोर्ते, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद मो. नं. 7879842733 एवं डोनेश्वर साहू नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी गरियाबंद मो.नं. 8962881255 का सम्पूर्ण गरियाबंद तहसील के लिए दंडाधिकारी ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अब्दुल वसीम सिद्दीकी, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मैनपुर मो.नं. 7587222042 का मैनपुर तहसील अंतर्गत, रमाकांत कैवर्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अमलीपदर मो. नं. 9669274779 का अमलीपदर तहसील, अंकुर रात्रे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा मो.नं. 8209464530, अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरा मो.नं. 7987538909 का छुरा तहसील पेखन टोण्ड्रे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम मो.नं. 7697708286, कृष्णमूर्ति दिवान, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी राजिम मो.नं. 8839935053 का राजिम तहसील, खोमन ध्रुव नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी फिंगेश्वर मो.नं. 9424235416 का उप तहसील फिंगेश्वर एवं जयंत पटले नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी देवभोग मो.नं. 9893550423 का सम्पूर्ण देवभोग तहसील अंतर्गत दंडाधिकारी ड्यूटी लगाई गई है।