बालोद / हाशिम कुरैशी

बालोद:- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला कोषालय बालोद के खजाने का 31 मार्च 2023 की स्थिति में वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट फीस, जनरल स्टाम्प एवं नोटेरियल स्टाम्प आदि पंजी का अवलोकन कर इसकी समूचित उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने खजाना में रखे गए स्टाम्प का गिनती भी किया, गिनती में सभी सामग्री सहीं एवं समूचित पाया गया।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने खजाने के डबल लाॅक का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध सामग्रीयों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने डबल लाॅक में रखे गए बहुमूल्य वस्तु पेटी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर, जिला कोषालय अधिकारी एमएस भारद्वाज एवं सहायक कोषालय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
