गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा में 22 अपै्रल को सामूहिक विवाह का आयोजन।

बालोद / हाशिम कुरैशी

सिकोसा:-जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा में कल राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में शनिवार 22 अप्रैल को ग्राम पंयायत समीप बाजार स्थल सिकोसा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, विधायक संजारी बालोद  संगीता सिन्हा, विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य  चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पालिका बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर निःशुल्क विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।