मराठा पारा वार्ड के पूर्व पार्षद दुष्यंत घोरपडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया।

धमतरी :-  अभी तापमान लगभग 40 डिग्री हो गया है अपने अपने घरों के छज्जे एवं जहां पशु पक्षी आते हैं वहां दाना पानी का व्यवस्था करें ताकि बेजुबान पशु पक्षियों को हम इंसान के घर आने पर कुछ लाभ मिल सके विलुप्त होती जा रही है घर के आँगन मे चहचहाने वाली चिड़िया कुत्तो को आवारा समझ कर दुत्कारना नहीं चाहिए इनके दर्द को भी समझिये, ये देर रात को रोते हुए सुनाई दे तो। सहमे या डरे नही, इनके दर्द को समझिये, ये दर्द उस भूख का भी हो सकता है जो पेट में कुछ न होने के कारण उठा हो। मै प्रत्यक्ष गवाह हूँ इनके दर्द का, इन दिनों स्वच्छ्ता अभियान के चलते न सड़कों और न गलियों में कोई कुछ फेंक रहा है। व्यवस्था में लगी कचरे ले जाने वाली गाड़ियों में कुछ भोजन इन्ही मूक पशुओं का भी होता है जो अब इन्हें मिलता नहीं है । इनका कोई मालिक नही है । अभियान अच्छा है उसमें सहभागिता निभाते हुए शहर को साफ़ रखना हमारी जिम्मेदारी है लेकिन उसके अलावा हमारा फ़र्ज़ और मानवीयता इन मूक पशुओं के दर्द को भी समझने का है,आप सभी से निवेदन इतना है की आपके घर, गली, मोहल्ले, कॉलोनी में कही ऐसे आवारा श्वान दयनित हालात में नज़र आएं तो उन्हें कुछ खाने को जरूर दे आग्रह है स्वीकारना या न स्वीकारना हम सबके विवेक पर निर्भर करता है बस यही विनम्र निवेदन है जियो और जिनें मे सहयता करो।