करनाल जिले के पत्रकार व पिता पर लाठी-डंडों से किया हमला आरोपियों की नहीं हुई अभी तक गिरफ्तारी एसपी को शिकायत देने के बाद भी।

 

करनाल-बिंदर शर्मा

इन्द्री :- इंद्री हल्के के जाने-माने पत्रकार बिन्दर शर्मा नेशनल चैनल सी न्यूज़ भारत में काम करने वाले व दैनिक अखबारों में काम करने वाले पत्रकार व उसके पिता पर जान लेवा हमला लाठी-डंडों से। घर से घसीट कर ले गए पत्रकार बिन्दर शर्मा को लगभग 12 बदमाश। बाहर सड़क पर ले जाकर बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है जब पत्रकार बिंदर शर्मा ने पिछले दिनों आवाज उठाई थी तो पंचायती जमीन पर कूड़ा करकट व भेंसे बांधने का काम किया जा रहा है महावीर, राजिदर द्वारा। उसको लेकर फोटो वगेरा उतारकर प्रशासन को जगाने का काम किया था। जिसमें पूर्व बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर थे । उन्हे इस बात की भनक दी थी और ठीक अगले ही दिन पीला पंजा चलवा दिया था ताकि पंचायती जमीन पर किसी प्रकार से विवाद खड़ा ना हो और कोई भी जमीन पर कब्जा ना करें यह बात आरोपी पक्ष को चुभ गई। उन्होंने काफी बार पत्रकार की झूठी शिकायतें दी। और व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप में पत्रकार व उसके पिता के बारे पर अनाप-शनाप लिखा पत्रकार ने इसकी शिकायत एसपी को भी दी थी जो पूर्व में गंगाराम पूनिया रह चुके हैं। लेकिन आरोपी पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। और कुछ ना कुछ शरारते करते हैं। और व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ ना कुछ लिखते रहते हैं जिसका नाम राजिंदर शर्मा पुत्र सोमदत्त शर्मा जो कि असामाजिक गतिविधियों में से सलिप्त है पहले भी। जिसकी नजर गांव की बहू बेटियों पर भी है। जिसने शुगर मिल में पैसों की चोरी की अपराधिक मामले भी दर्ज हैं जिस पर। 26 की धारा लगी हुई है। पिता राजिदर और बेटे रोबिन पर जिन्होंने इंद्री में एक युवक की आंख निकाल दी थी। उसका बड़ा भाई 20 साल की जेल काट कर आया हैं मर्डर व हत्या के मामले में जिसका नाम महावीर है गांव उडाना के एक ब्राह्मण समाज के युवक कि गन्ने में ले जाकर हत्या कर दी थी। दिनांक 20 अप्रैल 2023 को सुबह 9:00 बजे जैसे ही पत्रकार घर से निकलने के लिए तैयार हो रहा था तो अचानक से घर की तरफ भागे आए 10 से 12 बदमाश। जिनके नाम राजेंद्र पुत्र सोमदत्त शर्मा, रोबिन पुत्र राजेंद्र शर्मा, बिल्लु पुत्र बॉबी शर्मा, नवीन, सुनील पुत्र महावीर शर्मा, सचिन पुत्र सतपाल शर्मा व महिलाएं भी शामिल थी। यहां तक की पत्रकार का मोबाइल छीन कर तोड़ डाला सुनील पुत्र महावीर ने तो दूसरा मोबाइल ओप्पो का A57 जेब से निकाल कर ले गया बिल्लू पुत्र बॉबी शर्मा उड़ाना। और साथ ही मोटरसाइकिल भी उठा कर ले गए थे। और अपनी बैठक पर खड़ी कर ली। आरोपी ने सारी वारदात को अंजाम देने के बाद पत्रकार पर हमला करने के बाद उसके परिवार पर हमला करने के बाद व उसकी मां के साथ मारपीट करने के बाद डायल 112 पर कॉल की और उन्हें झूठी सूचना दी कि पत्रकार हमारी बैठक पर हमला करने आया था यह देखो इसकी बाइक खड़ी है यह बोला पुलिस मुलाजिमों को यहां तक की पत्रकार व उसके पिता की शिकायत दे डाली झूठी थाना इन्द्री में। कि हमारे साथ मारपीट करने आए थे। व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक में पत्रकार के पिता व पत्रकार को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है राजेंद्र पुत्र सोमदत्त ने। जिनका पुलिस रिकॉर्ड भी खराब है लेकिन पुलिस इन पर क्या कुछ कार्रवाई करेगी क्या सच्चाई देखकर भी चुप बैठेगी। पत्रकार ने पहले भी था ना इन्द्री थाना में शिकायत दे रखी थी इनके खिलाफ लेकिन थाना प्रभारी विनोद से पत्रकार का आस विश्वास उठ रहा है। उन्होंने किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की इसीलिए पत्रकार ने एसपी का दरवाजा खटखटाया। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को घर से घसीट कर ले जाते हैं बड़ी ही दरिंदगी से 10 से 12 बदमाश।