
रायपुर :- केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, रायपुर में दो दिवसीय 50 वीं संभागीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम 20-04-2023 को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। डॉ. कल्लोल कुमार घोष, निदेशक, बुनियादी विज्ञान केंद्र पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में उपायुक्त विनोद कुमार, के. वि. सं रायपुर संभाग और निधि साहू, संयुक्त कलेक्टर, रायपुर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम स्थल के प्राचार्य सुजीत सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया तथा अपने स्वागत भाषण में विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्यों से भी अतिथियों को परिचित कराया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कल्लोल कुमार घोष ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश भी कहा क्योंकि 25% जनसंख्या 14 वर्ष से कम आयु की है।

उन्होंने विज्ञान समाज के लिए हों इस प़र भी जोर दिया और प्रौद्योगिकी स्थानीय होनी चाहिए इस बात को चिन्हित किया। उन्होंने जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवीनता को महत्व दिया, क्योंकि ये एक दूसरे को बनाते हैं। विनोद कुमार उपायुक्त, के.वि. सं क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने कहा कि ये छात्रों के लिए अवसर की विपूलता है क्योंकि वे अन्य प्रतिभागियों और प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर सकते हैं और अपने विचार साझा कर सकते हैं।

रा.प्रौ. सं. और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय जैसे विभिन्न उच्च संस्थानों से कुल दस निर्णायकगण उपस्थित थे। मुख्य समन्वयक के रूप में एस के मिश्रा, स्नातकोत्तर भौतिकी, ने 50वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उद्देश्य, निष्पादन की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन आर के झा, स्नातकोत्तर रसायन, द्वारा किया गयाI कार्यक्रम का संचालन अनुभा सोनी, स्नातकोत्तर वाणिज्य, तथा दीपक प्रधान, प्र स्न. शिक्षक संस्कृत, के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के विभिन्न 33 केन्द्रीय विद्यालयों के 197 छात्रों के साथ 42 अनुरक्षक शिक्षकों ने भाग लिया इसी के साथ केन्द्रीय विद्यालय क्र.2 के शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 8 विभिन्न उप- विषयों के साथ ‘प्रौद्योगिकी और खिलौने’ विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, तथा ‘सतत भविष्य के लिए वैज्ञानिक नवाचार’ पर संगोष्ठी आयोजित की जाती है। के. वि. सं. मुख्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के लिए कुल 10 प्रतिभागियों, सर्वश्रेष्ठ 8 प्रदर्शनियो “1 विकलांग बच्चे सहित” और संगोष्ठी से दो प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
