एक एक तेंदूपत्ता खरीदें सरकार और वादा को निभाए- नन्द किशोर राणा।

दंतेवाड़ा :- तेंदूपत्ता को लेकर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है जिस की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बुधवार को तेंदूपत्ता हितग्राहियों के मांगों को लेकर गीदम मण्डल के बड़े तुमनार व गीदम खरीदी केन्द्र तेंदूपत्ता फड़ में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी नंद किशोर राणा सहित, बड़ी संख्या में जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक इस धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता संग्रहण करताओ को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला प्रभारी नंद किशोर राणा ने सरकार पर तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ वादा खिलाफ़ी करने के आरोप लगाया। श्री राणा ने कहा कि काँग्रेस की सरकार में आदिवासी और वनांचल क्षेत्र के रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है। भूपेश बघेल की सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ शोषण की पराकाष्ठा कर रही है। संग्रहण कर्ताओं के एक एक तेंदूपत्ता खरीदें सरकार और किया गया वादा को निभाए। रोजगार देने में नाकाम सरकार अब शोषण करने पर उतर आई है। तेंदू पत्ता संग्राहक भाइयों के साथ भी सरकार यही खेल खेल रही है।

संग्रहको को बीमा और बोनस का लाभ राज्य सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार में संग्राहक भाई बहनों को दिए जा रहे चरणपादुका की योजना को भी कांग्रेस की सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में बड़े बड़े वादे किए गए थे। लेकिन सत्ता में आते ही अपने सारे वादे भूल गए। एक ओर जहां प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी, आदिवासी और वनवासी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर रहे हैं, वहीं काँग्रेस की भूपेश सरकार शोषण की नए कीर्तिमान रच रही है। भाजपा द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों में किए जा रहे मांगों में प्रमुख रूप से तेंदूपत्ता खरीदी कम से कम 10 से 15 दिन करना, संग्राहको के लिए बोनस, पूर्व की भाजपा सरकार की तरह चरणपादुका वितरण, संग्राहक परिवार के बच्चो के लिए छात्रवृति, तेंदूपत्ता संग्राहक की मृत्यु पर आश्रित परिवार को बीमा राशि दिया जाए, तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों को 12000 रुपए मानदेय, तेंदू पत्ता प्रबंधकों को तृतीय वर्ग कर्मचारी घोषित करने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर आगामी दिनों में एसटी मोर्चा द्वारा डीएफओ कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी व, जिला अध्यक्ष मुन्ना मरकाम, अन्ति वेक, मासाराम लेकाम, गुड्डी राम, गुड्डी राम, बालसिंह ताती, पाण्डु राम, पतिराम, अनिल ताती, सोमाराम सहित बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा नेतागण एवं जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक इस धरना प्रदर्शन में शामिल थे।