नवयुवक जनकल्याण सतनाम सेवा समिति ने कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना को अभिनन्दन पत्र भेंटकर किया सम्मान।

सक्ती :- नवयुवक जनकल्याण सतनाम सेवा समिति जाजंग के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता व राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष चितरंजय पटेल के नेतृत्व में 20 अप्रैल , गुरूवार को जेठा स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर सक्ती कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना को अभिनन्दन पत्र भेंटकर उनका सम्मान किया है। विदित हो कि बीते 14 अप्रैल 2023 को अंबेडकर जयंती पर नवयुवक जनकल्याण सतनाम सेवा‌ समिति तथा समता साहित्य अकादमी सक्ती जिले के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। उक्त कार्यक्रम में आयोजन समिति ने सक्ती कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। जहां आयोजन समिति व जाजंग ग्राम वासियों ने सक्ती को बेहतर जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उक्त कार्यक्रम में उन्हें अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित करने का फैसला लिया था। चूंकि किसी कारणवश कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना उक्त आयोजन में शामिल नहीं हो पाईं थीं। लिहाजा आयोजन समिति ने उन्हें 20 अप्रैल ,गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना किया है।‌ इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष, हिन्दी दैनिक अमृत संदेश सक्ती जिला संवाददाता योम प्रकाश लहरे, राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला के सचिव उदय मधुकर, आयोजन समिति प्रमुख नवयुवक जनकल्याण सतनाम सेवा समिति तथा पत्रकार महेन्द्र खांडे सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।‌ गौरतलब हो कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डा अम्बेडकर के 132 वें जयंती पर ग्राम स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का यह पहला आयोजन था। उक् कार्यक्रम में सक्ती जिले के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी तथा सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे तथा पत्रकार संघ संक्ती के जिलाध्यक्ष तपेश शर्मा भी शामिल हुए थे।