ब्रेकिंग-पल्सर N 160 बाइक से घर जा रहा युवक ने ट्रेलर को पीछे से ठोंका, युवक की मौके पर मौत।

घरघोडा़ :- आज घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह 6 बजे बायपास काजुबाड़ी के पास बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर को बाइक सवार के पीछे से ठोकर मारने से युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार रामेश्वर चौहान पिता दया चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी रायकेरा कल रात चितापाली में अपने पत्नी से मिलकर वापस आकर बैहामुड़ा में रुक गया था।

आज सुबह लगभग 6 बजे अपने पल्सर एन 160 बाइक से घर वापस जा रहा था उसी समय घरघोडा बायपास काजुबाड़ी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त करते हुए शव पंचनामा भरकर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेज दिया है।

पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने ट्रेलर को हिरासत में ले लिया है।