
बालोद :- ग्रामीणो को सायबर फ्राड, बलिका/महिलाओ संबंधी अपराध, के संबंध मे जानकारी देकर किया गया जागरूक अभिव्यक्ति एप के संबंध मे दिया गया जानकारी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही गीता वाधवानी के द्वारा थाना गुण्डरदेही क्षेत्रांतर्गत ग्राम दनिया मे चलित पुलिस थाना लगाया गया, जिसमे ग्राम दनिया के पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

जिन्हे सायबर फ्राड, बलिका/महिलाओ संबंधी अपराध, के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया, महिलाओ एवं बालिकाओ को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध मे जानकारी दिया गया। मानव तस्करी रोकने हेतु सरपंच को, जो भी व्यक्ति काम करने या किसी अन्य कारण से लंबे समय के लिए गांव से बाहर जाए तो उसकी सूचना थाने में देने कहा गया। महिला कमांडो को गश्त के दौरान अवैध कार्यों की जानकारी तत्काल थाने में देने के लिए कहा गया मौके पर उपस्थित कायम ग्रामीणो द्वारा ग्राम सिकोसा से दनिया मार्ग पर रेल्वे क्रासिंग के पास शराबियो के जमावडा लगा रहने के संबंध मे शिकायत करने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रेल्वे क्रासिंग सिकोसा के पास सार्वाजनिक स्थान पर मदिरापान करने पर आरोपी मोहन लाल सांवरे पिता रामूराम सांवरे उम्र 52 साल साकिन हल्दी के विरूद्व धारा 36 (च) 1 आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है,। चलित थाना शिविर व आबकारी अधिनियम कार्यवाही मे थाना गुण्डरदेही से सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर.पंकज तारम, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. नुतेश मंडावी की उपस्थिती रही।
