जनसमुदाय के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला नारधा में विकसित हो रहा स्मार्ट (मॉडल ) विद्यालय ।

मगरलोड :- शासकीय प्राथमिक शाला नारधा विकास खंड -मगरलोड जिला-धमतरी का विद्यालय ग्रामवासियो एवं अंचल के समस्त दान दाताओ के सहयोग से विकसित विद्यालय के रूप मे विकसित किया जा रहा है। जहा बच्चों का सर्वागीण विकास एवं सर्वसुविधा युक्त विद्यालय मे बेहतर शिक्षा सुलभ हो सके।आपको बता दे विद्यालय को 50 वर्ष पूर्ण हो चूका हैँ और जुलाई मे स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम एवं विद्यालय के समग्र विकास हेतु स्वर्ण जयंती समिति का गठन किया गया है।

उसी परिप्रेक्ष्य मे विद्यालय मे सर्व प्रथम बेहतर प्रिंट वातावरण तैयार करने 3d पेंट का रोगन किया जा रहा है। विद्यालय मे प्रत्येक कक्षाओं को एवं परिसर को टाइल्स युक्त किया जावेगा। शौचालय, मूत्रालय को मरम्मत के साथ, हेंड वाश प्लेटफार्म को रनिंग वाटर सिस्टम के साथ बेहतर किया जावेगा पुराने अहाता के साथ विद्यालय गेट का नव निर्माण या जीर्णोद्धार किया जावेगा, बच्चों के लिए फर्नीचर व्यवस्था एवं स्मार्ट कक्षा, तकनिकी शिक्षा हेतु कंप्यूटर वयवस्था, वाटर कूलर, सरस्वती माता की मूर्ति, भारत माता की प्रतिमा स्थापित जनसमुदाय के सहयोग से किया जा रहा है। जनसमुदाय के सहयोग से बच्चों को जूता मोजा, टाई बेल्ट बेंच, एवं स्पोर्ट्स क्लॉथ प्रदान किया जावेगा स्वर्ण जयंती समारोह के पूर्व विद्यालय को पूर्ण कायाकल्प करने मे सभी ग्रामवासियो द्वारा विशेष सहयोग एवं कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के राज्य पाल पुरस्कृत प्रधान पाठक छगन लाल साहू ने बताया की अभी तक ग्रामवासियो एवं अंचल के दानदाताओं के द्वारा संसाधन एवं नगद राशि के रूप मे कुल 3.50 लाख का सहयोग विद्यालय को आ चूका है। और दानदाताओ का लगातार सहयोग जारी है। कार्य शुभारम्भ के अवसर पर स्वर्ण जयंती समिति के अध्यक्ष-गवेन्द्र कुमार साहू सरपंच, कार्यकारी अध्यक्ष ओमकुमार निषाद, संरक्षक गौतम नेताम, कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर साहू, सचिव ईश्वर लाल साहू सलाहकार मानिक राम निषाद, डॉ रामकृष्ण साहू, रामशरण साहू, अमरीश कुमार साहू, दौलत निषाद, गैंद लाल साहू सचिव, डामीन बाई साहू, किरण निषाद, ओम प्रकाश साहू, याज्ञवल्क निषाद, उमाशंकर पटेल, देवमती निषाद, एम कुमारी दिवान, इंद्र कुमार पटेल उपस्थित रहे।