
छुरा :- एक तरफ कुछ लोग साईकिल यात्रा करते हैं तो कुछ लोग पैदल यात्रा करते हैं सभी लोगों का यात्रा का उद्देश्य अलग अलग होता है ऐसे ही अपना एक अलग उद्देश्य से 10 हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा में निकल पड़े हैं आशुतोष पांडेय, जिससे छुरा नगर के निवासी सुजल कोठारी (कान्हा)ने राजधानी रायपुर में मुलाक़ात कर उन्हें इसी क्रम आगे बढ़ने हेतु
आशुतोष पांडेय अयोध्या निवासी जो दो महीने पहले उत्तरप्रदेश अयोध्या से पर्यावरण बचाओ की मानसिकता रखते हुए सभी को शंदेश देते हुए 10 हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्रा की शुरुआत की है जिनका आज छत्तीसगढ़ में आगमन होते ही सुजल कोठारी (कान्हा) ने उनसे मुलाक़ात कर आगे की यात्रा भी इसी ऊर्जा के साथ पूर्ण करने की बात कहते हुए उनको ट्रैकिंग बैग और कुछ खाने का सामान भेंट किया। और वे आगे इक्कीस राज्य का पद यात्रा करेंगे अभी सिर्फ चार राज्य का पद यात्रा कर पाये हैं।

साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंग से भी मुलाकात हुई जिस पर रमन सिंग ने भी उनके इस संदेश के लिए सम्मान पत्र देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता सुजल कोठरी के साथ संस्कार शर्मा, राजा शर्मा, सौर्य अग्रवाल, अन्नत बिस्सा और आदित्य कस्तुरिया उपस्थित थे।
