निषाद समाज गणेशपुर परिक्षेत्र कुरूद विधानसभा का महासभा सम्पन्न हुआ। 

कुरूद :- विगत दिनों छत्तीसगढ़ निषाद समाज गणेशपुर परिक्षेत्र एवं 13 पाली सिलतरा क्षेत्र निषाद समाज का वार्षिक महासभा एवं समाज विकास संगोष्ठी, समाजिक एकता व सगठन को मजबूत प्रदान करने हेतु कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अजय चन्द्राकर शामिल हुए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश महासचिव मनोहर निषाद, निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर, जिला अध्यक्ष चन्दू निषाद, जिला सचिव सुनील निषाद, अध्यक्ष सिलतरा ललित निषाद, नोहर निषाद युवा प्रकोष्ठ जिला प्रचार सचिव सहित निषाद समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।