मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कई युगों से करते आ रहे हैं भारतवासी।

राजिम :- इसे त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुल्तानी मिट्टी, हाइड्रेटड ऐल्युमिनियम सिलिकेट्स का रूप है। यह मुल्तान यानी पाकिस्तान के एक स्थान में पायी जाती है, इसलिए इसका नाम इसके जन्म स्थल पर मुल्तानी रखा गया है। इसमें मैग्नेशियम, क्वार्ट्ज, सिलिका, लोहा, कैल्शियम, कैल्साइट जैसे खनिज पाए जाते हैं। मुख्य रूप से यह पाउडर के रूप में मिलती है और बालों व स्किन को निखारने में इसका प्रयोग किया जाता है। यह चोट आदि पर लगाने में भी फायदेमंद है। पुराने ज़माने में जब और कोई बहुत अधिक उपचार उपलब्ध नहीं था, तब उस वक़्त लोग घाव पर यही लगाते थे और घाव ठीक हो जाते थे। राजा-महाराजा भी युद्ध पर जाते थे, तो वह इसी मिट्टी को साथ रखते थे।

मुल्तानी मिट्टी के स्किन के लिए फायदे-मुल्तानी मिट्टी की खास बात यह है कि यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ा चंदन पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ़्ते में एक बार ऐसा ज़रूर करें। मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन को हटाने में भी कारगर साबित होती है। जो लोग मुंहासों और एक्ने से परेशान हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना चाहिए। यह बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। इसे नीम के पत्तों के साथ मिलाकर फ़ेस पर लगाने से मुंहासों के समस्या खत्म होती है। यह स्किन को टाइट और टोन करने के साथ स्मूद भी बनाती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फ़ेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद पानी से धो लें।यदि आपके चेहरे पर जलने के निशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाएं।

इसके लिए आप इसे नींबू के रस और विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाएं, निशान थोड़े दिनों में हल्का पड़ने लगेगा। मुल्तानी मिट्टी का उपयोग पेडिक्योर और मेनिक्योर के बाद के पैक के लिए भी किया जाता है, इससे पैरों और हाथों की थकान दूर हो जाती है।अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर मिला कर लगाएं। इसे आप हफ़्ते में दो बार लगा सकती हैं।अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो मुल्तानी मिट्टी में शहद और तीन अंगूर के दाने का रस मिला कर लगाना चाहिए। यह स्किन को मोइश्चराइज़ करेगा, साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण, स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। यह आपकी स्किन में मोइश्चर को लॉक करने का काम करता है।अगर मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी मिला कर लगाया जाए तो सन टैन की परेशानी से छुटकारा मिलता है। मुल्तानी मिट्टी का स्पा काफी प्रचलित है, इससे सन टैन दूर होता है।

चेहरे पर अगर, ब्लैकहेड्स या की परेशानी है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी के बालों के लिए फायदे-लंबे, काले और घने बालों के लिए लगाएं मुल्तानी मिट्टी पुराने ज़माने में जब शैम्पू आदि नहीं हुआ करते थे, तब लोग मुल्तानी मिट्टी से बाल धोया करते थे। आइए जानते हैं, किस तरह यह बालों के लिए उपयोगी है।

बालों में रूसी हो गई है तो मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में मेथी दाना का पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। चाहें तो इसके बाद शैम्पू करें और फिर कंडीशनर लगा लें।

बालों में अगर जूं की समस्या है, तो इसका पैक कारगर साबित होता है। अगर आपके बाल दोमुंहें हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का पैक बालों में लगाएं। बालों के रूखेपन से परेशान हैं,तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर बालों में लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें।बालों में मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से बाल टूटने बंद हो जाते हैं और बालों में नमी बनी रहती है। अगर आपके बाल पूरी तरह से बेजान हो चुके हैं और उसमें कोई भी स्टाइलिंग काम नहीं कर रही है तो, मुल्तानी मिट्टी में तिल का तेल और थोड़ा-सा दही मिलाकर इस पैक को बालों में लगाएं। आपका स्कैल्प अगर ज़्यादा ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर लगाएं, इससे बालों का चिपचिपापन खत्म हो जाता है। अगर आपके बाल समय से पहले सफ़ेद हो रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी में आंवला का पेस्ट मिलाकर बालों में लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी के सेहत के लिए फायदे- मुल्तानी मिट्टी रक्त प्रवाह को तेज़ करती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी के पैक को पूरे शरीर पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। अगर आपको अत्यधिक गर्मी लग रही है, तो अपने शरीर पर इसका पेस्ट लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देती है।अगर कहीं चोट लग गई हो या फिर किसी भी तरह की एलर्जी हुई हो तो मुल्तानी मिट्टी का पैक तुरंत कारगर साबित होता है।तनाव को कम करने के लिए माथे पर इसका पैक बनाकर लगाना चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी के नुकसान :-मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसका इस्तेमाल न करें। मुल्तानी मिटटी खाने से यह किडनी स्टोन का कारण बन सकती है ड्राई स्किन वालों को मुल्तानी मिट्टी के अधिक प्रयोग से बचना चाहिए। अगर लगाना ही है तो उन्हें बादाम के दूध के साथ इस पैक को लगाएं। इसको लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना नहीं भूलना चाहिए, इससे स्किन मॉइस्चराइज्ड रहेगी।मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हफ्ते में दो बार से ज़्यादा नहीं करना चाहिए।